फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन की टक्कर से दुकानदार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दुल्लहपुर। थाना क्षेत्र के कादिलशाहपुर गांव के पास हमीद मार्ग पर शाम चार बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दुकानदार की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर हादसे की जानकारी मिलते ही परिजनों के रोने-बिलखने से गांव में मातमी सन्नाटा छा गया।
विज्ञापन

सेनवारी गांव निवासी दीपक चौहान (35) घर पर रिश्तेदारों के आने पर बाइक से सामान खरीदने के लिए गए थे। घर लौटते समय कादिलशाहपुर गांव के पास हमीद मार्ग पर अज्ञात वाहन ने धक्का मार दिया। दुकानदार गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गया। जब तक आस-पास के लोग मौके पर पहुंचते सिर में गंभीर चोट आने से दुकानदार की मौकै पर मौत हो गई। वह बिल्डिंग मटीरियल की बड़ागांव में दुकान चलाकर जीविकोपार्जन कर रहे थे। इस संबंध में थानाध्यक्ष पन्नेलाल ने बताया कि अभी तक तहरीर नहीं मिली है। शव को मर्चरी हाउस में रखवा दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें