फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकित्सक नदारद, बंद रही ओपीडी

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया। तहसील क्षेत्र के बरुइन गांव स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मंगलवार को कोविड की वैक्सीन लगाई गई। इस दौरान चिकित्सक के न रहने के कारण ओपीडी बंद रही, जिससे मरीज परेशान दिखे। फार्मासिस्ट सुनील कुमार भास्कर सुबह से ही स्वास्थ्य केंद्र में आने वाले लोगों को वैक्सीन लगाते रहे। इस दौरान स्वास्थ्य केंद्र में तैनात तीन डॉक्टरों में से एक भी मौजूद नहीं था। स्वास्थ्य केंद्र पर एक अधीक्षक एवं दो चिकित्सकों की तैनाती है लेकिन प्राय: चिकित्सकों की गैर मौजूदगी आम है। 32 बेड के इस स्वास्थ्य केंद्र पर टेक्नीशियन के अभाव में एक्सरे मशीन बंद पड़ी है। मौजूदा समय में 32 बेड की जगह 15 बेड़ ही मौजूद हैं। प्रसव केंद्र कई वर्षों से बंद पड़ा है। इमरजेंसी सेवा आज तक चालू नहीं हो पाई। कर्मचारी आवास में एम्बुलेंस कर्मी ही रहते हैं। ग्रामीणों ने कई बार इस स्वास्थ्य केंद्र को सुचारू रूप से चलाने के लिए धरना-प्रदर्शन किया लेकिन उच्चाधिकारियों के आश्वासन के अलावा कुछ भी हासिल नहीं हुआ। वैक्सीनेशन के दौरान आयुर्वेद फार्मासिस्ट अजय सिंह, एलटी आनंद सिंह, बिहारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें