फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसीएम से कुचलकर कर दुकान कर्मी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। मरदह थाना क्षेत्र के हैदरगंज गांव के पास तेज रफ्तार अनियंत्रित डीसीएम से कुचलकर साइकिल सवार व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक किराने की दुकान में कर्मचारी था। हादसे के बाद ग्रामीणों ने वाहन समेत भाग रहे चालक को घेर लिया। इसके बाद वाहन और चालक को कब्जे में ले लिया। आक्रोशित भीड़ ने चालक की जमकर पिटाई की। इस बीच घटना की सूचना पुलिस को दी। मौक पर पहुंची पुलिस ने डीसीएम को कब्जे में लेने के साथ घायल चालक को थाने ले गई। उधर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर हादसे की जानकारी होते परिवार के सदस्य रोने-बिलखने लगे।
विज्ञापन

इलाके के कोढरी गांव निवासी राजकुमार पांडेय (45) मऊ में किराने की दुकान पर रहकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। रोज की तरह वह साइकिल से सुबह आठ बजे मऊ जा रहे थे। जैसे ही वह हैदरगंज गांव के सामने पहुंचे, पीछे से वाराणसी से मऊ जा रही तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रांसपोर्ट की डीसीएम ने साइकिल सवार को धक्का मार दिया, जिससे मजदूर साइकिल सहित सड़क पर गिरकर छटपटाने लगा। हादसे के बाद ग्रामीण शोर मचाने लगे। आवाज सुनकर चालक पकड़े जाने के डर से चालक डीसीएम लेकर जैसे ही आगे बढ़ा पहिया से कुचलकर मजदूर की मौत हो गई। ग्रामीणों ने घेराबंदी करके कुछ दूरी से चालक समेत डीसीएम को पकड़ लिया। इधर हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी। वहीं मौत की जानकारी मिलते ही थाने पहुंचे परिजन रोने बिलखने लगे। थानाध्यक्ष कमलेश पाल ने बताया कि पीडि़त परिवार के सदस्यों की ओर से मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें