फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल डिस्टेंसिंग को दर किनार कर रहे लोग यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जिले में कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या के बावजूद भी आमजन लापरवाह दिख रहे हैं। यही नहीं सवारी गाडि़यों में तो शारीरिक दूरी की धज्जियां उड़ती दिखाई दे रही हैं। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना तो दूर लोगों के चेहरे से अब मास्क भी गायब हो चुका है। नगर क्षेत्र में आए दिन सड़कों पर फर्राटा भरे निजी वाहनों की स्थिति तो यह है कि शासन और जिला प्रशासन की ओर से निर्धारित मानकों की जमकर अनदेखी की जा रही है, जिससे संक्रमण फैलने का खतरा मंडराने लगा है। कमोवेश यही हाल ग्रामीण क्षेत्रों में भी देखने को मिल रही है।
विज्ञापन

वैश्विक महामारी कोरोना के कहर के मद्देनजर सरकार की ओर से लॉकडाउन की घोषणा की गई थी। कई चरणों में किए गए लॉकडाउन के दौरान सरकार की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का सख्ती से अनुपालन कराया गया। बावजूद इसके अनलॉक की अवधि शुरू होने के बाद से इन आदेशों को लोगों द्वारा दरकिनार किया जा रहा है। इसी का परिणाम है कि बीते दो माह से जिले में आए संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। हालत यह है कि वर्तमान में तीन हजार से ज्यादा लोग कोरोना से संक्रमित हैं। इसके बाद भी सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क लगाने जैसे नियमों की ग्रामीण क्षेत्रों की कौन कहे, अधिकारियों की नाक के निचे शहर क्षेत्र के प्रमुख बाजारों मे धज्जियां उड़ाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें