जहूराबाद की विधायक शादाब फातिमा को स्वतंत्र प्रभार मंत्री बनाए जाने पर सपा कार्यकर्ता गदगद हैं। जगह-जगह कार्यक्रम और बैठक आयोजित कर कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी के साथ ही लोगों में मिष्ठान का वितरण कर अपनी खुशी का इजहार किया।
पीजी कालेज के पूर्व अध्यक्ष दिनेश यादव के गोराबाजार स्थित कैम्प कार्यालय पर शादाब फातिमा के मंत्री बनने पर जमकर आतिशबाजी की गई। इसके बाद एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर अपनी खुशी का इजहार करते हुए मुख्यमंत्री
अखिलेश यादव और राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह को बधाई दी गई। इस मौके पर करंडा प्रथम से जिला पंचायत सदस्य के प्रत्याशी पांचू यादव, विशाल पांडेय, पीजी कालेज के अध्यक्ष अमरजीत यादव, पीजी कालेज के पूर्व अध्यक्ष गुड्डू यादव,
पुस्तकालय मंत्री अंशुल प्रजापति, गुल्लू यादव, अजय तिवारी, संदीप मिश्रा, राधेश्याम यादव, चंद्रजीत यादव, राजेश यादव, रविंद्र यादव, अजय, संजय, दीपक तिवारी आदि छात्र उपस्थित थे। समाजवादी अधिवक्ता सभा की बैठक जिलाध्यक्ष शिवपूजन यादव की अध्यक्षता में कार्यालय पर हुई। इसमें शादाब फातिमा को मंत्री बनाए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की
गई। इस अवसर पर आत्मा यादव, रविशंकर राय, जैनुल आब्दीन, शंकर यादव, अशोक यादव, गोपाल श्रीवास्तव, मुखराम यादव, आनंद शंकर कुशवाहा आदि अधिवक्ता मौजूद थे। संचालन आसिफ खां ने किया।
जंगीपुर संवाददाता के अनुसार शादाब फातिमा को मंत्री बनाए जाने पर यादव मोड़ पर पीजी कालेज के अध्यक्ष अमरजीत
यादव के कार्यालय पर कार्यक्रम आयोजित कर एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर खुशी व्यक्त की गई। इस मौके पर डा. आलिया, सखीचंद यादव, पप्पू यादव, दीपक मद्धेशिया, मो. बब्बन, चंद्रिका यादव आदि मौजूद थे। मरदह संवाददाता के
अनुसार, सपा कार्यकर्ताओं की बैठक कार्यालय पर हुई। इसमें शादाब फातिमा को मंत्री बनाए जाने खुशी का इजहार किया गया। इस अवसर पर अजय कुमार यादव, संजीत वर्मा, रामनारायण यादव, अवधेश यादव, लल्लन सिंह, महेंद्र चौहान, जयराम यादव, भगवान यादव, शिवराम चौहान, निर्मल यादव आदि उपस्थित थे।
वर्ष 2012 में शादाब फातिमा जहूराबाद विधान सभा क्षेत्र से सपा के टिकट पर पहली बार समाजवादी पार्टी का झंडा लहराने में सफल रही। अपने निकटतम प्रतिद्वंदी और दो बार से इस सीट पर विधायक रहे बसपा उम्मीदवार कालीचरन राजभर को
उन्होंने शिकस्त दी। विधानसभा चुनाव में प्रदेश में समाजवादी पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनी। उसी समय से शादाब फातिमा को मंत्री बनाए जाने की मांग जहूराबाद विधान सभा क्षेत्र के कार्यकर्ता कर रहे थे। आखिरकार करीब साढ़े तीन वर्ष
बाद अखिलेश यादव के मंत्रिमंडल में हुए फेरबदल में कार्यकर्ताओं की ओर से की गई मांग पूरी हुई। शादाब फातिमा मंत्रिमंडल में राज्य स्तर की स्वतंत्र प्रभार की मंत्री बनने में सफल रहीं।