फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: 22.10 लाख से चकसैफ में बनेगी 180 मीटर सीवर लाइन और इंटरलाॅकिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के वार्ड नंबर 22 चकसैफ में 180 मीटर सीवर लाइन और इंटरलाॅकिंग मार्ग के बन जाने से वार्ड में आवागमन और जलनिकासी की समस्या का समाधान होगा। 22.10 लाख की लागत से बनने वाली इंटरलाॅकिंग व नाली के कार्य से करीब चार हजार की आबादी को समस्या से निजात मिल जाएगा। वार्ड के सभासद अशरफ अंसारी ने बताया कि वार्ड की समस्याएं धीरे-धीरे दूर हो रही हैं। निर्माण कार्य तेजी से पूर्णता की ओर अग्रसर है।
विज्ञापन

बताया कि काम समय से पूरा हो जाएगा। सभासद ने नागरिकों की मांग पर पालिका में सीवरलाइन और इंटरलाॅकिंग सड़क निर्माण के लिए प्रस्ताव दिया था। जिसके निर्माण के लिए पालिका ने राज्य वित्त मद से 22.10 लाख रुपये की स्वीकृति दी थी। जिस पर काम भी शुरू हो चुका है। भदोही नगर के सीमा विस्तार के बाद से ही मूलभूत सुविधाओं में सुधार की कोशिश की जा रही है। अलग-अलग वार्डों में होने वाले जलभराव समेत अन्य समस्याओं को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। ईओ दयाशंकर वर्मा ने कहा कि निर्माण कार्यों में प्रदेश सरकार के मानक के प्रति नगर पालिका गंभीर है। निर्माण कार्यों की अवर अभियंता के माध्यम से लगातार जांच कराई जाती है। मानक में कमी होने पर कार्रवाई की जाती है। लोगों ने कहा कि वर्षों से दिक्कत थी। सीवरपाइप डाले जाने के बाद लोगों को काफी आसानी हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें