फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 हजार नए सदस्य बनाएगी लोजपा : कमल तिवारी

विज्ञापन
लोजपा की बैठक को संबो​धित करते प्रदेश महासचिव कमल तिवारी। स्रोत पार्टी - फोटो : 1
विज्ञापन
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के जिला कार्यकारिणी की बैठक रविवार को सपरपतहां स्थित जिला कार्यालय में हुई। लोजपा के पूर्वी प्रदेश महासचिव व भदोही प्रभारी कमल तिवारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान व आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की गई। प्रदेश महासचिव ने कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना पार्टी की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
विज्ञापन

कमल तिवारी ने कहा कि पार्टी ने 6 माह में 25 हजार नए सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। प्रत्येक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता को इस लक्ष्य की पूर्ति के लिए गांव-गांव और बूथ स्तर तक पहुंचकर कार्य किया जाए। कहा कि प्रत्येक पदाधिकारी प्रतिदिन कम से कम 10 नए लोगों से संपर्क करेगा और संगठन को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेगा। उन्होंने हर ब्लॉक में दलित चौपाल एवं जनसंवाद करने का निर्देश दिया।
प्रदेश संगठन मंत्री धनंजय दुबे व जिलाध्यक्ष विकास दुबे पदाधिकारियों से पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ संगठन को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। इस दौरान राहुल तिवारी, संतोष दुबे, अवनीश तिवारी, सीमा सिंह, निशा सिंह, मोहम्मद शमीम, प्रदुम्न तिवारी, राम अवध मिश्र, सुरज गुप्ता, सरवर आलम, रघुनाथ पासवान, मिथिलेश तिवारी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें