मासूम की हालत बिगड़ती देख आरोपी वहां से भाग गया। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर उसकी मां और अन्य लोग पहुंचे तो वह बेड पर खून से लथपथ पड़ी थी। यह देख परिजनों के होश उड़ गए। मासूम ने रो-रोकर पूरी बात बताई। परिवार के लोग आनन-फानन उसे निजी चिकित्सक के पास ले गए। प्राथमिक इलाज के बाद बच्ची को लेकर शाम सात बजे भांवरकोल थाने पहुंचे।
मासूम की हालत देख पुलिसकर्मी भी सिहर उठे
पुलिसकर्मी भी मासूम की हालत देखकर सिहर उठे और तत्काल जिला महिला अस्पताल ले गए। इसके बाद मेडिकल कॉलेज में दो-दो डॉक्टरों की दो टीमें गठित कर रात सवा 10 बजे ऑपरेशन शुरू हुआ, जो कि रात 2 बजे तक चला। ऑपरेशन के बाद मासूम खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस कप्तान डॉ. ईरज राजा ने बताया कि इस मामले में आरोपी किशोर को पकड़ लिया गया है।