फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के एक पेट्रोल पंप के सामने तीन दिन पूर्व धान से भरे ट्रैक्टर-ट्राली के पीछे तेज रफ्तार बाइक की टक्कर हो गई थी। इसमें एक युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई थी। जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें उपचार के लिए वाराणसी स्थित ट्रामा सेंटर ले जाया गया था। जहां एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद वाराणसी से इकलौते पुत्र का शव घर पहुंचते ही परिजनों के रोने-बिलखने से मातम पसर गया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के नखटू मठिया गांव निवासी छोटू राजभर (19) बीते 20 दिसंबर की देर रात अपने चाचा के पुत्र अजय राजभर की पुत्री का जन्मदिन मनाने के लिए अपने गांव के दो युवक लल्लन राजभर और राजेंद्र राजभर के साथ बाइक से नोनहरा थाना क्षेत्र के बौरी गांव गए हुए थे। वहां से देर रात तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर कासिमाबाद घर आ रहे थे। एक पेट्रोल पंप के सामने धान लदी ट्रैक्टर ट्राली पलटी। हादसे में लल्लन राजभर की मौके पर ही मौत हो गई थी और घायल युवकों को पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य कासिमाबाद केंद्र पहुंचाया था। जहां हालत गंभीर देख चिकित्सक ने छोटू राजभर को रेफर कर दिया था। परिजनों ने बताया कि घायल छोटू राजभर का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। जहां हालत गंभीर होने पर वाराणसी ट्रामा सेंटर में बृहस्पतिवार को छह घंटे इंतजार के बाद एडमिट हुआ था। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक अपने माता-पिता का का इकलौता पुत्र था। मृतक छोटू राजभर आईटीआई का छात्र था। जिसकी परीक्षा दुर्घटना के दूसरे दिन ही थी। मृतक की मां रामावती देवी सहित परिजनों के बिलखने से गांव में शोक का माहौल व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें