मौसम बदलने के बाद अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ी है। सबसे ज्यादा वायरल फीवर टाइफाइड से ग्रसित मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं। इसके अलावा चर्मरोग, श्वास, मधुमेह, हीमोग्लोबिन आदि के मरीजों की संख्या भी बढ़ी है। रेवतीपुर सीएचसी में दो गुने से अधिक मरीज पहुंच रहे है। सबसे ज्यादा मरीज वायरल फीवर के 70, टाइफाइड के 30 मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं। मेडिकल ऑफिसर डाॅ. जितेन्द्र कुमार ने बताया कि सामान्य दिनों में ओपीडी और इमरजेंसी मिलाकर 100 से 150 मरीज आते थे। मौसम बदलने के बाद 300 के करीब मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं। संवाद