सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के शेखपुर गांव के सामने फोरलेन पर शनिवार की रात डिवाईडर से स्कार्पियो टकरा गई, जिससे सवार एक युवक की मौत हो गई। वहीं छह लोगों को चोटें आई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बिहार प्रांत के हाजीपुर निवासी राजेश्वर राय (40) सात अन्य मित्रों के साथ स्कार्पियो से वाराणसी किसी कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। वहां से रात में वह लोग वापस लौट रहे थे। शेखपुर गांव के सामने वाराणसी- गाजीपुर फोरलेन पर तेज रफ्तार स्कार्पियो अनियंत्रित होकर डिवाईडर से जा टकराई। आवाज सुनकर आस-पास के लोग घटना स्थल के तरफ दौड़ पड़े। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए सीएचसी लाया। जहां डॉक्टरों ने राजेश्वर राय को मृत घोषित कर दिया। वहीं अन्य उपचार चल रहा है। इधर पुलिस ने मृतक के परिजनों को हादसे की जानकारी दी। परिवार के लोग दूसरे दिन रोते- बिलखते कोतवाली पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई के बाद पुलिस शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।