फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News : स्कॉर्पियो और बाइक की आमने-सामने हुई टक्कर, तीन घायल, एक की हालत गंभीर

Wed, 05 Mar 2025 06:09 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर

सार

पतार गांव में स्कॉर्पियो और बाइक की आमने-सामने हुई टक्कर में तीन लोग बुरी तरह घायल हो गए। आनन फानन में अस्पताल ले जाया गया जहां एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। 
 
विज्ञापन
दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करीमुद्दीनपुर थानाक्षेत्र के पतार गांव स्थित ईंट भट्ठे के पास बुधवार को बाइक और स्कॉर्पियो की आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए। इनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद चालक और उसमें बैठे लोग वाहन छोड़कर फरार हो गए।

विज्ञापन


नसीराबाद गांव निवासी पिंटू राजभर दो अन्य साथियों चंदन राजभर और शिवम यादव के साथ बाइक से चितबड़ागांव की तरफ जा रहे थे। पतार गांव स्थित ईंट भट्टे के पास बाइक को सामने से आ रही स्कॉर्पियो ने ओवरटेक के चक्कर में टक्कर मार दी।

दुर्घटना सड़क पर गिरने से पिंटू राम के सिर में चोट लग गई। अधिक खून बहने से वह अचेत हो गया। दो अन्य युवकों को भी गंभीर चोट आई। वहीं टक्कर में टायर फटने और मौके पर जुटे ग्रामीणों से कहासुनी होने के बाद स्कॉर्पियो को मौके पर छोड़कर चालक और उसमें बैठे लोग फरार हो गए।
विज्ञापन


पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। करीमुद्दीनपुर थानाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार ने बताया कि वाहन को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। परिजनों के तरफ से तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें