फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झुलसी महिला ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
औडि़हार। सैदपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित नगर के वार्ड नंबर चार अब्दुल हमीद नगर में नौ दिन पूर्व सिलिुंडर रिसाव से लगी आग में झुलसी महिला की मंगलवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। इधर परिजनों ने गैस वितरण करने वाले एजेंसी संचालक के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बीते 30 जुलाई को अलायचक निवासी गुड्डू टाली चलाता है। वह एजेंसी से वितरण के लिए टाली पर सिलिुंडर प्राप्त कर श्याम नाथ की पत्नी रामदेई के घर सिलेंडर देने गया था। गैस रिसने की घरवालों की शिकायत पर उक्त चालक रिसाव वाला सिलिुंडर चेक करने लगा। इस दौरान सिलिुंडर लीकेज के चलते आग लगने से वहां मौजूद रामदेई (65) समेत कई लोग गंभीर रूप से झुलस गए थे। घटना के दस दिन बाद महिला की मौत होने से कोहराम मचा हुआ है। पीडि़त परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर संबंधित एजेंसी के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराने की मांग कर रहे थे। इस संबंध में सैदपुर चौकी प्रभारी सुनील दुबे ने बताया की तहरीर के आधार पर कार्रवाई जारी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें