फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधारभूत सुविधाओं पर स्कूलों को मिलेंगे अंक

Thu, 26 Oct 2017 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड की परीक्षा के लिए बनने वाले  परीक्षा केंद्रों के निर्धारण के लिए शासन की तरफ से मानक निर्धारित कर दिया गया  है। इंटर स्तर के परीक्षा केंद्र के लिए अधिकतम 175 अंक निर्धारित है जबकि  हाईस्कूल स्तर के लिए यह 170 अंक निर्धारित है। इस वर्ष लगभग 350  परीक्षा केंद्र बनाए जाने की संभावना व्यक्त की जा रही है।  
विज्ञापन



परीक्षा  केंद्र के लिए जिन विद्यालयों का चयन मानक के अनुसार किया जाएगा, उनमें  प्रथम वरीयता क्रम में राजकीय विद्यालय होंगे। शासन की तरफ से निर्धारित मानक के  अनुसार अगर इंटर स्तर का परीक्षा केंद्र बन रहा है तो उसे 10 अंक मिलेंगे  जबकि हाईस्कूल स्तर पर केंद्र को 5 अंक प्रदान किए जाएंगे। कुल 25 से अधिक  लिंटर्ड शिक्षण कक्ष होने पर अधिकतम 25 अंक मिलेंगे। जबकि 21 से 25 कक्ष  होने पर 20 अंक, 16 से 20 कक्ष होने पर 15 अंक, 11 से 15 कक्ष होने पर 10  अंक और 10 या इससे कम होने पर सिर्फ 5 अंक मिलेंगे। फर्नीचर की उपलब्धता  पर भी अंक प्रदान किए जाएंगे। एक हजार फर्नीचर पर 25 अंक, 800 फर्नीचर पर  20 अंक, 600 पर 15 अंक, 400  पर 10 अंक, 300 पर 5 अंक और 300 से कम पर  शून्य अंक प्रदान किए जाएंगे। चहारदीवारी की उपलब्धता पर 15 अंक, लोहे  की आलमारी होने पर 5 अंक, अग्निशमन यंत्र होने पर 10 अंक, संपर्क  या  मुख्य मार्ग से हमेशा के लिए जुड़े रहने पर 15 अंक, बिजली पर 10 अंक, जेनरेटर पर 5 अंक,  सीसी कैमरा होने पर 20 अंक, पेयजल एवं शौचालय होने पर  10 अंक, कंप्यूटर एवं आपरेटर होने पर 10 अंक और गत वर्ष परीक्षा केंद्र   रहने पर 10 अंक मिलेंगे। जिला  विद्यालय निरीक्षक नरेंद्रदेव के निर्देशन में परीक्षा केंद्र  बनने वाले  विद्यालयों का भौतिक सत्यापन  कराया जा चुका है। टीम ने अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। अभी तक जिन विद्यालयों ने इन आधारभूत सुविधाओं के संबंध में सूचना अपलोड नहीं कराई है उनकी  जांच कर उनके खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें