फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच रातें जेल में बिताकर रिहा हुए सत्याग्रही, चौरी-चौरा से पदयात्रा पर निकले, हो गए थे गिरफ्तार

Sun, 16 Feb 2020 11:30 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
विज्ञापन
जेल से रिहा होने के बाद सत्याग्रही। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

गाजीपुर जिला जेल में बंद सत्याग्रहियों को रविवार की देर शाम साढ़े सात बजे रिहा किया गया। जेल के बाहर मौजूद कांग्रेस, सपा और बसपा के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने सत्याग्रहियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।

विज्ञापन


गोरखपुर के चौरी-चौरा से शुरू हुई नागरिक सत्याग्रह पदयात्रा को बीते मंगलवार को बिरनो थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर चौराहे के पास पुलिस ने रोक लिया था। यात्रा में प्रियेश पांडेय, अतुल यादव, मुरारी कुमार, मनीष शर्मा, प्रदीपिका सारस्वत, शेषनारायण ओझा, नीरज राय, अनंत प्रकाश शुक्ला और राज अभिषेक शामिल थे। पद यात्रियों का शांतिभंग की धारा में चालान कर जेल भेज दिया था।

पुलिस की इस कार्रवाई से विभिन्न राजनीतिक दलों में पुलिस के प्रति रोष व्याप्त हो गया था। जिला जेल में बंद सत्याग्रहियों की रिहाई की मांग को लेकर बीते शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आस्चीन चढ़ा ली थी। जुलूस निकाला जिसे पुलिस ने बलपूर्वक रोक लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान नाराज कार्यकर्ता पुलिस कार्यालय के सामने सड़क पर लेट गए थे। उन्हें उठाने के लिए कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच नोकझोंक हुई थी। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया था। बाद में छोड़ दिया था।

स्वागत करने वालों में कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील राम, नगर अध्यक्ष सुनील साहू, राजीव सिंह, डा. मारकंडेय सिंह, पंकज दुबे, आशुतोष गुप्ता, मनीष राय, रविकांत राय, जनक कुशवाहा, माधव कृष्ण, बसपा के सांसद अफजाल अंसारी के प्रतिनिधि मन्नू अंसारी, सपा जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, राजेश कुशवाहा, अरुण श्रीवास्तव, अभिनव सिंह, तहसीन अहमद, राजेश यादव, सोनू खां, लड्डन खां, अरविंद कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें