क्षेत्र के ग्राम बारा स्थित महुआ वाली फील्ड में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच शनिवार को टीएस क्लब बारा और सारिमपुर स्टार क्लब बिहार के बीच हुआ। इसमें सारिमपुर की टीम ने 40 रनों के अंतर से मैच जीत कर अगले राउंड में अपना स्थान बना लिया।
मैच 10-10 ओवरों का हुआ। टांस जीत कर बारा की टीम ने फील्डिंग करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सारिमपुर की टीम ने 6 विकेट गंवाकर 100 रनों का लक्ष्य दिया, लेकिन बारा की टीम ओवर की समाप्ति पर पांच विकेट के नुकसान पर महज 60 रन ही बना सकी। इस प्रकार सारिमपुर की टीम ने 40 रनों से मैच जीत लिया।सारिमपुर की ओर से आशीष ने सर्वाधिक 35 रन बनाए। इससे पूर्व क्रिकेट प्रतियोगता का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री के प्रतिनिधि मन्नु सिंह ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि खेल के माध्यम से भाई चारे को बढ़ाव मिलता है। प्रतियोगिता में कामयाबी उसी को मिलती है, जिस टीम का प्रदर्शन बेहतर होता है। हारने वाली टीम को अपने खेल प्रदर्शन पर मंथन करना चाहिए, जो उसके जीत के लक्ष्य में साधक सिद्ध होगा। इन अवसर पर अकील खां, वसीम खां, डा. इरफान खां, साकिब खान रानू, अबकर खां, नुरुल हसन खां, अनिल यादव आदि मौजूद थे।