बहरियाबाद। इंटर काॅलेज कासिमाबाद के शारीरिक शिक्षक संजीव कुमार यादव को स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित नेशनल विद्यालयीय क्रिकेट अंडर-17 के लिए उत्तर प्रदेश क्रिकेट टीम का हेड कोच नियुक्त किया गया है। स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ़ इंडिया की तरफ से आयोजित 69वीं नेशनल विद्यालयीय क्रिकेट अंडर-17 प्रतियोगिता तेलंगाना के महबूबनगर में 26 अप्रैल से 1 मई तक होगी।
विद्यालय के प्रबंधक डॉ. विपिन बहादुर सिंह ने बताया कि इसमें उत्तर प्रदेश की टीम के अलावा पूरे देश के सभी राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेश की टीमेंं भी प्रतिभाग करेंगी। विद्यालय स्तर पर खिलाड़ियों को निखारने में संजीव कुमार यादव की विशेष पहचान रही है। जिला विद्यालय निरीक्षक प्रकाश सिंह, प्रधानाचार्य दिनेश यादव, डॉ. अरविंद, क्रीड़ा अधिकारी अरविंद यादव, प्रवक्ता अवधेश तिवारी तथा जिला क्रीड़ा सचिव आकाश कुमार सिंह ने प्रसन्नता व्यक्त की है। संवाद