फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉकी को अपना जीवन समर्पित करने वाले गुरू तेजबहादुर सिंह को नमन : ओलंपियन ललित

विज्ञापन
विज्ञापन
करमपुर के मेघबरन स्टेडियम के संस्थापक ठाकुर तेजबहादुर सिंह की प्रथम पुण्यतिथि पर करमपुर में उनके प्रशंसकों, खेल प्रेमियों ने शनिवार को उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर उनके शिष्य और ओलंपियन ललित कुमार उपाध्याय ने उनको याद करते हुए उन्हें विलक्षण व्यक्ति बताया और कहा कि उन्होंने हॉकी में सैकड़ों सफल खिलाड़ी दिए। वह भी उन्हीं में से एक हैं। उनका नाम हमेशा अमर रहेगा।
विज्ञापन

वाराणसी जोन के डीआइजी सुभाष दुबे भी शनिवार की देर शाम करमपुर मैदान पर पहुंचे। वहां पहुंच कर उन्होंने स्व. तेजबहादुर सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित किया। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में सेवानिवृत्त कर्नल सतीश दीक्षित, ओंकार पांडेय, अधिवक्ता रणजीत सिंह, पूर्व एमएलसी डा. विजय यादव, डा. सानंद सिंह, केपी सिंह आदि दर्जनों लोग मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन मेघबरन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. नागेंद्र पाठक ने किया। पूर्व सांसद एवं आयोजक राधेमोहन सिंह ने आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें