फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: एचटी लाइन से सटी टहनियों की छंटाई न होने पर रुकेगा वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्युत वितरण खंड नगर के अधिशासी अभियंता गोपाल सिंह ने बृहस्पतिवार को उपकेंद्र मुहम्मदाबाद, करीमुद्दीनपुर, दुबिहा, खैराबारी का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उपकेंद्रों के सेचियार्ड में घास-फूस देखकर बिजली कर्मियों से कहा कि 27 जुलाई तक सेचियार्ड सहित सभी फीडर की एचटी लाइन पर लगे टहनियों की छंटाई कार्य नहीं हुई तो सबका अग्रिम वेतन रोका जाएगा।
उन्होंने ग्रिड पावर सिस्टम के सुपरवाइजर विनय तिवारी को निर्देशित करते हुए कहा कि अगर 27 जुलाई तक डिविजन द्वितीय नगर के सभी 13 उपकेंद्रों से निर्गत सभी फीडरों पर लगे पेड़-पौधों की छंटनी संविदा कर्मियों द्वारा नहीं किया जाता है तो संबंधित का वेतन रोका जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे लोगों को चिन्हित करके कार्यवाही की जाए। उपकेंद्र करीमुद्दीनपुर के उतराव सेकेंड फीडर का निरीक्षण किया। बताया गया कि फीडर पर अधिक लोड होने के कारण बार बार लाइट ट्रिप हो रही है। जिसके लोड का बंटवारा जरूरी है। मुहम्मदाबाद एसडीओ अमित राय को जांच करके तुरंत लोड बंटवारा करने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि उपकेंद्र करीमुद्दीनपुर के अवर अभियंता प्रमोद कुमार को हटा दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें