फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: सैदपुर ब्लॉक प्रमुख को बंदूक की बट से पीटा 5 लाख रुपये मांगे, आठ पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सैदपुर (गाजीपुर)। सैदपुर ब्लॉक प्रमुख हीरा सिंह यादव को सोमवार की शाम बंदूक की बट से मारा गया, मारपीट की गई और पांच लाख रुपये मांगे गए हैं। ब्लॉक प्रमुख ने देवराज सिंह ठाकुर, नितेश सिंह भोनू, राजन सिंह, सोनू सिंह, सर्वेश यादव सहित आठ और कुछ अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

पुलिस ब्लॉक प्रमुख का सीएचसी पर उपचार कराया। साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। कोतवाल अनिल सिंह ने बताया कि सैदपुर ब्लॉक प्रमुख हीरा सिंह यादव ने तहरीर दी है कि वह शाम चार बजे सैदपुर क्षेत्र पंचायत कार्यालय स्थित अपने कक्ष में बैठे थे। इस दौरान औड़िहार निवासी देवराज सिंह ठाकुर के सहयोगी सैदपुर क्षेत्र में निर्माण संबंधी कार्य के लिए एक फाइल दी। इसे ब्लॉक प्रमुख ने वापस कर दिया।
आरोप है कि जैसे यह जानकारी देवराज सिंह ठाकुर को हुई, वह नाराज होकर अपने पुत्र नितेश सिंह भोनू, भतीजे राजन सिंह, समर्थक सोनू सिंह सहित 10 लोगों के साथ कक्ष में पहुंचे। साथ ही पांच लाख रुपये की मांग की करने लगे।
विज्ञापन

जब पीड़ित ब्लॉक प्रमुख ने देने से इन्कार किया तो मारने-पीटने लगे। आरोपियों ने बंदूक के कुंदों से भी मारपीट की है। कोतवाल अनिल सिंह ने बताया कि सैदपुर के ब्लॉक प्रमुख हीरा सिंह यादव का पुलिस सुरक्षा में उपचार कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें