गाजीपुर। श्रीठाकुर राम लक्ष्मण जानकी मंदिर ट्रस्ट की ओर से साहू वैश्य समाज का होली मिलन समारोह महुआबाग स्थित एक पैलेस में शनिवार की शाम को आयोजित किया गया। रंग-गुलाल के बीच होरी और चैता की सुरलहरियों पर लोग एकदूजे के गले मिले।
मुख्य अतिथि सदर विधानसभा जैकिशन साहू ने कहा कि होली हमें एकता की सीख देती है। संगठन में एकता का ही परिणाम है कि आपकी बात को सदन तक पहुंचाने के लिए अपने बेटे को विधायक बनाकर भेजा है। उन्होंने एक हास्य की कविता सुनाई। लोगों को सुनाई जिसे सुनकर लोगों ने खूब ठहाके लगाये। विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन के प्रदेश अध्यक्ष देव कुमार राजू ने कहा कि हम संगठित होकर रहेंगे तो हमारा सम्मान प्रदेश नहीं देश में भी होगा। साहू वैश्य समाज के वरिष्ठ संरक्षक तेज बहादुर गुप्ता ने आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीठाकुर राम जानकी लक्ष्मण व महात्मा गांधी की चित्र के सामने दीप जलाकर किया गया। आयोजक पूर्व सभासद आशुतोष कुमार गुप्ता ने अतिथियों को सम्मानित किया। सभी ने एक-दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। कलाकारों ने होरी और चैता जैसे लोक संगीत की प्रस्तुति की। पूर्व ब्लाक प्रमुख सुभाष गुप्ता, ओमप्रकाश गुप्ता, खालिद अमीर, अनिल कुशवाहा, श्रीप्रकाश केसरी, जंगीपुर चेयरमैन विजयलक्ष्मी गुप्ता, लालजी गुप्ता, माया साहू, सुषमा साहू, संगीता साहू, डॉ. त्रिलोकी गुप्ता, राजेश गुप्ता, वशिष्ठ नारायण गुप्ता, मंजू गुप्ता, मनोज गुप्ता, अभिषेक गुप्ता सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ट्रस्ट के अध्यक्ष केशव प्रसाद गुप्ता और संचालन कार्तिक गुप्ता ने किया।
समाज की उन्नति और तरक्की के लिए समाज की बात सदन तक पहुंचे। चाहे वह विधानसभा हो या लोकसभा तभी हम मजबूत होंगे। तमाम अन्य जातियों के संगठन आज एकत्रित होकर ही अपनी बात को मनवाने का काम कर रहे हैं। उनसे हमें सीखते हुए संगठित होकर मजबूत होना ही पड़ेगा।