फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: सफाई नायक ने बहादुरगंज चेयरमैन के घर की कराई सफाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगंज। नगर पंचायत बहादुरगंज के चेयरमैन रेयाज अहमद अंसारी के घर की साफ-सफाई कराने के लिए 10 सफाई कर्मियों को भेजने और बड़े पैमाने पर सफाई सामग्री के प्रयोग करने का मामला तूल पकड़ने लगा है।
विज्ञापन

वार्ड सात के सभासद ने प्रशासक और कासिमाबाद एसडीएम को संबोधित पत्रक नगर पंचायत कार्यालय में सौंप सफाई नायक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
सभासद नौशाद अहमद ने पत्रक देकर बताया कि विभिन्न मामलों में फरार चल रहे चेयरमैन रेयाज अहमद अंसारी के खास सफाई नायक अशोक कुमार दास ने नगर पंचायत के 10 सफाईकर्मियों को भेजकर चेयरमैन के घर की सफाई कराई।
इसमें कार्यालय से दस बोतल तेजाब, पांच डिब्बा हार्पिक व ब्लीचिंग का इस्तेमाल किया गया। यह निंदा के साथ-साथ चिंता का विषय है। वजह नगर पंचायत पर प्रशासक का नियंत्रण है। बावजूद नियम विरुद्ध कार्य किया गया।
विज्ञापन

पूछा कि क्या नगर पंचायत का प्रशासन किसी व्यक्तिगत घरों की सफाई करा सकता है। कहा कि अशोक कुमार दास सफाई कर्मी के पद पर तैनात है, लेकिन चेयरमैन का खास होने से उसे फर्जी सफाई नायक बनाया गया है।
स्थिति यह है कि प्रशासक के निर्देशों को ताख पर रखकर आज भी चेयरमैन का आदेश सफाई नायक के लिए सर्वोपरी है। चेताया कि अगर समय रहते ऐसे लोगों पर कार्रवाई नहीं की गई तो यह हमेशा मनमानी करते रहेंगे और चेयरमैन के घर की सफाई होती होगी।
सभासद ने मांग की है कि पूरे मामले की जांच कराई जाए। साथ ही फर्जी सफाई नायक बने अशोक कुमार दास को उनके सफाई कर्मी के पद पर तैनात करने की कार्रवाई की जाए। कासिमाबाद एसडीएम संजय यादव ने बताया कि शिकायत संबंधित पत्रक की जानकारी नहीं है। पत्रक बनाकर जांच कर कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें