फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सदर विधानसभा की बैठक, काशी क्षेत्र प्रभारी ने मोदी सरकार को दूरदर्शी कहा

विज्ञापन
विज्ञापन
सदर विधानसभा क्षेत्र के तीन मंडल नंदगंज, करंडा एवं सदर पश्चिमी के भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक सोमवार को सावित्री महाविद्यालय नंदगंज में हुई। इस दौरान मुख्य अतिथि कन्नौज के सांसद व भाजपा काशी क्षेत्र प्रभारी सुब्रत पाठक ने कहा कि भाजपा सरकार ने जिस प्रकार से भारत की संस्कृति को बचाए रखने का कार्य किया है वह पिछली सरकारों की सोच में भी नहीं था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व ने केंद्र और राज्य की सरकार ने विकास की गंगा बहाने का काम किया है।
विज्ञापन

कहा कि अगर यह सरकार नहीं होती तो देश में आए दिन आतंकवादी घटनाएं और दंगा की घटनाएं निरंतर होतीं। यह भारत सरकार की दूरदर्शिता है और भारत की संस्कृति है कि अफगानिस्तान में निवास करने वाले अल्पसंख्यक लोगों पर जो तालिबान के आने के बाद कष्ट झेलना पड़ा होता उससे पूर्व ही नरेंद्र मोदी की सरकार ने नागरिकता कानून के माध्यम से उन्हें भारत की नागरिकता प्रदान करने का कार्य करना शुरू किया। बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह, जिला प्रभारी अशोक मिश्रा, महामंत्री प्रवीण सिंह, बौद्धिक प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक विपिन सिंह, जिला कोषाध्यक्ष अच्छे लाल गुप्ता, जिला मंत्री सुरेश बिंद, नंदगंज मंडल के मंडल अध्यक्ष विनीत शर्मा, करंडा मंडल के मंडल अध्यक्ष पवन पांडे, सदर पश्चिमी मंडल के महामंत्री मुरली कुशवाहा, सुमारू सिंह चौहान सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। बैठक का संचालन जिला महामंत्री ओम प्रकाश राय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें