फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भागो शोहदों...पुलिस आई

Fri, 09 Jan 2015 11:24 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
किशोरियों, छात्राओं और महिलाओं के लिए ये खबर किसी बड़ी राहत से कम नहीं हैं। किसी काम से उन्हें बाजार जाना हों या फिर छात्राओं को स्कूल, कोचिंग तो बेफ्रिक होकर आएं-जाएं। पुलिस पूरी मुस्तैदी के साथ छेड़खानी करने तथा फब्तियां कसने वाले शोहदों को सबक सिखाएगी। शुक्रवार को शुरू हुए ‘मजनू पकड़ो अभियान’ के तहत एएसपी सिटी सुनील कुमार सिंह खुद दलबल के साथ सड़क पर उतरे। इसके तहत पकड़े गए युवकों का पुलिस न सिर्फ पूरा रिकार्ड रखेगी बल्कि भविष्य में ऐसी घटनाएं होने पर उन्हें तलब भी कर सकती है।
विज्ञापन


 
छेड़खानी की घटनाओं को देखते हुए महिलाओं और युवतियों को घर से बाहर निकलने पर अपनी सुरक्षा की चिंता सताती है। खासकर स्कूलों, कालेजों और कोचिंग सेंटरों के पास मनबढ़ शोहदे सुबह होते ही डट जाते हैं। इनके द्वारा युवतियों पर अश्लील फब्तियां कसी जाती हैं। यही नहीं बाइक पर सवार होकर ये लड़के युवतियों से छेड़खानी भी करते हैं। इन घटनाओं को पुलिस ने गंभीरता से लिया है।

इसलिए पुलिस की ओर से जिले भर में  ‘मजनू पकड़ो अभियान’ चलाने की मुहिम शुक्रवार से शुरू कर दी गई। इस कड़ी में एएसपी सिटी सुनील कुमाी सिंह ने सीओ सिटी कमल किशोर, सदर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्रीप्रकाश दुबे तथा महिला थानाध्यक्ष अनीता सिंह के साथ शहर के प्रमुख चौराहों तथा स्कूल-कालेजों के पास शोहदों को पकड़ने के लिए सड़क पर उतरे। इस दौरान महिला थानाध्यक्ष और एएसपी सिटी ने महुआबाग में कई छात्राओं से बात की तथा उनसे मनचलों के बाबत में पूछताछ की।
विज्ञापन


पुलिस ने महिला महाविद्यालय, पीजी कालेज, सहजानंद कालेज के पास भी शोहदों की घेरेबंदी की लेकिन कोई पकड़ में नहीं आया। एएसपी सिटी ने बताया कि अभियान सभी थाना क्षेत्रों में चलाया जाएगा। इसके लिए सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान पकड़े जाने पर लड़कों से सख्ती के साथ निपटा जाएगा साथ ही लिखापढ़ी भी की जाएगी। ऐसे युवकों की करतूत से उनके परिवारीजनों को भी अवगत कराया जाएगा।

 ऐसे शोहदों की इलाके और थानेवार सूची बनाई जाएगी जिसमें उनका नाम, पता, हुलिया, मोबाइल नंबर भी दर्ज किया जाएगा। यदि उस इलाके में छेड़खानी की कोई वारदात हुई और आरोपी का पता नहीं चलता है तो सूचीबद्ध युवकों पर शिकंजा कसते हुए असली आरोपी तक पुलिस पहुंचने की कोशिश करेगी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें