फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: आरटीओ वाहनों की जांच कर चार लाख वसूले

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में रविवार को आरटीओ की ओर से वाहनों की जांच कर चालान किया गया। इससे वाहन चालकों एवं वाहन मालिकों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

आरटीओ सौम्या पांडेय ने बताया कि विकासखंड तिराहे सहित विभिन्न स्थानों पर ई- रिक्शा, मैजिक, बस आदि वाहनों की जांच की गई। जिसमें 22 ई-रिक्शा का चालान किया गया है। जिसमें 18 वर्ष से कम आयु के चालक वाहन चला रहे थे। उन्होंने बताया कि बिना परमिट के चल रहे पांच बसों को पकड़कर कोतवाली में खड़ा किया गया है। इसके साथ ही तीन मैजिक को भी सीज किया गया। अभियान में करीब चार लाख रुपये की राजस्व वसूली की गई है। उन्होंने बताया कि यह अभियान लगातार चलता रहेगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें