फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Route will be diverted throughout the Sawan, see it and leave, it will not be difficult

विज्ञापन
विज्ञापन
सावन माह में कावड़ियों और श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न मार्गों पर रूट डायवर्जन करने का निर्देश दिया है। यह रूट डायवर्जन पूरे सावन माह में रविवार और सोमवार को रहेगा। जिसके मुताबिक, 17, 18, 24, 25, 31 जुलाई व एक अगस्त और सात व आठ अगस्त को रूट डायवर्जन होगा। जो रविवार दोपहर 12 बजे से सोमवार शाम छह बजे तक रहेगा।
विज्ञापन

एसपी रोहन पी बोत्रे ने कहा कि जनपद क्षेत्र में सुगम यातायात व्यवस्था के संचालन के लिए डावर्जन किया गया है। जिसमें भूतहिया टाड़ से जाने वाले यात्री वाहन, रोडवेज, प्राइवेट, हल्के वाहन लंका तिराहे तक जा सकेंगे। लंका तिराहे पर लगे बैरियर के आगे विशेश्वरगंज की तरफ किसी वाहन को जाने की अनुमति नहीं होगी बल्कि उन्हें सांसद तिराहे की तरफ मोड़ दिया जाएगा।
वहीं, रौजा तिराहे से भारी वाहन व मध्यम या किसी प्रकार के वाहन शहर में नहीं जा सकेंगे। मुहम्मदाबाद की तरफ से आने वाली भारी वाहन को थाना नोनहरा अटवां मोड़ से कासिमाबाद की तरफ मोड़ पर रोका जाएगा। सोमवार को स्थिति सामान्य होने तक वहीं रुके रहेंगे। मुहम्मदाबाद की तरफ से आने वाले हल्के वाहन आलमपट्टी चौराहा से शहर की ओर मोड़ दिए जाएंगे। जो कावंड़िये मार्ग को छोड़कर फुल्लनपुर क्रासिंग से शहर की ओर जाएंगे। रोडवेज वाहन भुतहियाटाड़ से लंका तिराहा होते हुए रेलवे स्टेशन रोड से दाहिने मुड़कर रोडवेज स्टैंड पर जा सकेंगे।
विज्ञापन

रोडवेज की गाड़िया जो डिपो से चलेंगी वे स्टेशन मार्ग होते हुए फुल्लनपुर रेलवे क्रासिंग से दोनों तरफ जा सकती हैं। वहीं, लंका प्राइवेट बस स्टैंड की गाड़ियां लंका तिराहे से विशेश्वरगंज की तरफ नहीं जाएगी बल्कि भुतहिया टॉड़ से जाएंगी। मुहम्मदाबाद या शहर से हल्के वाहन हमीद सेतु की तरफ जाएंगे। उस ओर भारी भार वाहन नहीं जाएंगे। सुहवल जमानियां की तरफ से भारी भार वाहन हमीद सेतु की तरफ नहीं जाएंगे।
थानाध्यक्ष गहमर भदौरा में भारी भार वाहनों को दिलदारनगर, जमानियां की तरफ मोड़ने के लिए बैरियर लगाएंगे। जनपद मऊ से बढु़वा गोदाम थाना सरायलखंसी से भारी भार वाहनों को जनपद गाजीपुर में नही आने दिया जाएगा बल्कि उन्हें आजमगढ़ मार्ग पर डायवर्ट कर दिया जाएगा।
थानाध्यक्ष खानपुर प्रभारी निरीक्षक सैदपुर चंदवक जौनपुर से आने वाले भारी भार वाहनों को डहराकलां पर रोकेंगे तथा जो वाहन उसके बाद भी निकल कर आ जाएंगे तो उन्हें औड़िहार तिराहे पर रोका जाएगा। चौकी प्रभारी सिधौना चौकी के सामने बैरियर लगाया जाएगा तथा किसी प्रकार के भारी लोडर वाहनों को वाराणसी की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा।
प्रभारी निरीक्षक सैदपुर की तरफ से अपने थाने के सामने बैरियर लगाया जाएगा। किसी भी वाहन को रविवार को शाम चार बजे से सोमवार अग्रिम आदेश तक किसी भी वाहन को वाराणसी की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। औड़िहार तिराहे से रजवारी पुल तक बायां लेन बंद रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें