फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानचित्र की भूमिका अहम

Sat, 05 Dec 2015 11:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पीजी कालेज परिसर में शनिवार को 92वीं यूपी बटालियन एनसीसी की संयुक्त परेड हुई। इसमें राइफल ड्रिल, मार्चपास्ट तथा मैप रीडिंग की कक्षाएं चलाई गईं। इस दौरान मैप (मानचित्र) से संबंधित विभिन्न तरह की जानकारी दी गई।
विज्ञापन


कालेज के एनसीसी आफीसर डा. डीआर सिंह ने बताया कि सेना में मानचित्र का अध्ययन रखना विशेष महत्व रखता है। युद्ध क्षेत्र में मानचित्र ही सैनिक का सच्चा मित्र होता है। युद्ध संबंधी कार्य की सफल कार्रवाई मानचित्र पर ही निर्भर होती

है। मानचित्र युद्ध के समय सैनिक को भूमि पर अपनी तथा शत्रु की स्थिति, एक स्थान से दूसरे स्थान तक का ज्ञान आदि की जानकारी प्रदान करते हैं। हवलदार घोष ने मानचित्र में सर्विस प्रोटेक्टर की उपयोगिता तथा उसके कार्य के
विज्ञापन


विषय में बताया। कहा कि सर्विस प्रोटेक्टर हाथी दांत, प्लास्टिक, लकड़ी या पट्टे आदि का बना हुआ आयताकार यंत्र होता है। परेड को सफल बनाने में सूबेदार राणा, हवलदार राजेन्द्र आदि की अहम भूमिका रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें