फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: रक्षाबंधन पर रोडवेज की 89 बसें लगाएंगी अतिरिक्त फेरे

विज्ञापन
रोडवेज बस डिपो। संवाद
विज्ञापन
गाजीपुर। रक्षाबंधन पर भाइयों की कलाई पर राखी बांधने के लिए घर लौटने वाले यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रोडवेज ने तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

यात्रियों को बसों के लिए लंबा इंतजार न करना पड़े, इसके लिए मांग के अनुसार बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे। सबसे अधिक दबाव वाले गाजीपुर-वाराणसी रूट पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।
विज्ञापन

गाजीपुर रोडवेज डिपो के बेड़े में कुल 89 बसें हैं। इनका संचालन वाराणसी के अलावा मऊ, आजमगढ़, भरौली, अकबरपुर, कानपुर और लखनऊ सहित विभिन्न मार्गों पर किया जाता है।
विज्ञापन

रक्षाबंधन के दौरान जिन मार्गों पर यात्रियों की संख्या अधिक होगी, वहां बसों के अतिरिक्त फेरे लगाने की व्यवस्था की जाएगी।
रोडवेज डिपो के केंद्र प्रभारी विवेक सिन्हा ने बताया कि रक्षाबंधन पर यात्रियों की भीड़ के अनुसार बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे।
यात्रियों की सुविधा को देखते हुए जरूरत वाले रूटों पर अतिरिक्त बसों का संचालन सुनिश्चित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें