फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रेकर पर उछलकर गिरी महिला, ट्रक ने रौंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कासिमाबाद। कासिमाबाद-गाजीपुर मार्ग पर थाने के सामने शुक्रवार की सुबह एक महिला ब्रेकर पर बाइक उछलने से गिर पड़ी। पीछे से आ रहे ट्रक ने उसे कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। दुर्घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही चालक और ट्रक को भी कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के राजापुर कला गांव निवासी रविंद्र गुप्ता की पत्नी सुभावती देवी(65) अपने छोटे पुत्र गणेश गुप्ता के साथ बाइक से शुक्रवार की सुबह किसी की मौत होने पर अपनी ननद के घर रेवतीपुर जा रही थी। इसी दौरान सुबह करीब साढ़े आठ बजे थाना के सामने गतिअवरोधक पर बाइक उछलने से शुभावती गिर पड़ी। पीछे से आ रहे ट्रक का पिछला उस चढ़ गया, जिससे मौके पर ही उसके मौत हो गई। जबकि बाइक चला रहे गणेश बाल-बाल बच गया। थाना के सामने ही घटना होने से पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई और चालक को पकड़ लिया।
सूचना पर मृतका के परिवार के लोग भी वहां पहुंच गए। शव पर नजर पड़ते ही दहाड़े मारकर चीखने-चिल्लाने लगे। गांववासियों में शोक की लहर दौड़ गई। इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक बलवान सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। चालक को गिफ्तार करने के साथ ही ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। मृतका के बड़े पुत्र शिव गुप्ता की तहरीर पर चालक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें