फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर, बाइक सवार तीन की मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम

Mon, 14 Feb 2022 05:56 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

गाजीपुर के बरार गांव निवासी मनोहर राम (25), रामधारी राम (58) और रानीपुर गांव निवासी अजय कुमार उर्फ अंजनी (25) एक ही बाइक से जा रहे थे। रास्ते में ट्रक ने टक्कर मार दी। 
विज्ञापन
ग्रामीणों ने लगाया जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजीपुर के नोनहरा थाना के सुसुंडी चट्टी पर सोमवार को तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार तीन मजदूरों की मौत हो गई। हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने कठवामोड़ - कासिमाबाद मार्ग जाम कर दिया। एडीएम एके सिंह के आश्वासन बाद जाम समाप्त हुआ।  

विज्ञापन


मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर ट्रक को कब्जे में ले लिया।  चालक की तलाश शुरू कर दी। दुर्घटना के बाद परिजनों के रोने-बिलखने से गांव में मातमी सन्नाटा फैल गया।  बरार गांव निवासी मनोहर राम (25), रामधारी राम (58) और रानीपुर गांव निवासी अजय कुमार उर्फ अंजनी (25) सरिया बांधने का काम करते थे।

तीनों सुबह एक ही बाइक पर सवार होकर काम से गाजीपुर जा रहे थे। इधर कठवामोड़ की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से बाइक की टक्कर हो गई। बाइक समेत सड़क पर गिरने से तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोग जब-तक घटना स्थल पर पहुंचते चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। सूचना पर पुलिस पहुंची तो स्थानीय लोग विरोध करने लगे।

विज्ञापन

आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने तीनों शवों को सड़क पर रखकर सुबह साढ़े नौ बजे कठवामोड़- कासिमाबाद मार्ग को जाम कर दिया। साथ ही मुआवजे की मांग करने लगे। पुलिस के काफी मान-मनौव्वल के बाद बात नहीं बनी तो एडीएम एके सिंह और कासिमाबाद सीओ मौके पर पहुंचे। परिजनों को किसान बीमा के तहत सहायता दिलाने का आश्वासन देकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

साढ़े 10 बजे जाम समाप्त हुआ। घटना स्थल से करीब एक किलोमीटर दूर चालक ट्रक को छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को  कब्जे में ले लिया। मृतक मनोहर राम के पिता सुरेंद्र राम की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्जकर तलाश शुरू कर दी। इस संबंध में नोनहरा थानाध्यक्ष विष्णु प्रताप गौतम ने बताया कि तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। साथ ही मुकदमा दर्जकर चालक की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें