Accident News: यूपी के गाजीपुर में सड़क हादसे की सूचना पाकर माैके पर सादात थाने की पुलिस भी पहुंच गई। आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। वहीं, मासूम और अधेड़ की माैत से परिजनों में कोहराम मच गया।
Road Accident in Ghazipur: गाजीपुर के सादात थानाक्षेत्र के टाड़ा बैरख में शनिवार को अनियंत्रित ट्रैक्टर टॉली पलट गई। हादसे में एक मजदूर और बगल से पैदल गुजर रहे छात्र की मौत हो गई। छात्र के शव को घटनास्थल पर रखकर ग्रामीण बहरियाबाद-गाजीपुर मार्ग पर जाम कर दिया।
विज्ञापन
बहरियाबाद के चकफरीद स्थित एक दुकान से दो ट्रैक्टर पर चालक बिल्डिंग मैटीरियल लादकर बख्शुपुर (हुरमुजपुर) जा रहे थे। इधर, बैरख निवासी डेनियल (7) और उसका भाई अनुग्रह (10) पास ही ट्यूशन पढ़ने पैदल जा रहे थे। टाड़ा बैरख के पास करीब चार बजे अनियंत्रित एक ट्रैक्टर ट्राली पलट गई।
हादसे में ट्रैक्टर पर सवार बहरियाबाद थानाक्षेत्र के चकफरीद गांव निवासी मजदूर गरीब राम (55) छिटककर नीचे गिर गए और ट्रॉली के नीचे दबकर गंभीर रूप घायल हो गए। वहीं, घटना के दौरान पैदल जा रहे बैरख निवासी डेनियल (7) भी घायल हो गए। दोनों को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
मजदूर का शव लेकर परिजन सादात थाने पहुंचे। वहीं, दूसरी ओर ग्रामीण डेनियल के शव को बहरियाबाद-गाजीपुर मार्ग पर शाम छह बजे से जाम कर दिए। डेनियल दो भाई और एक बहन हैं। सीओ सैदपुर अनिल कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी है। तहरीर के आधार पंजीकृत किया जाएगा।