डेहमा गांव के आखाड़े पर दांव-पेंच लगाते पहलवान। संवाद
गंगौली। राजापुर कला गांव में बुधवार को स्व. कैप्टन सुमेर सिंह यादव की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा और विराट दंगल प्रतियोगिता आयोजित की गई। दंगल में हरियाणा, दिल्ली, अयोध्या, वाराणसी और गोरखपुर सहित आसपास के जिलों से आए पहलवानों ने दमखम दिखाया। एक रोमांचक मुकाबले में रितेश यादव ने हरियाणा के बादल पहलवान को हराकर जीत दर्ज की।
मुख्य अतिथि सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण यादव ने स्व. कैप्टन सुमेर सिंह यादव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश विद्यार्थी ने कहा कि कैप्टन सुमेर सिंह यादव के नाम पर विराट दंगल प्रतियोगिता आगे भी आयोजित की जाएगी। इस दौरान उनके नाम पर प्रवेश द्वार बनवाने, मूर्ति स्थापित करने और सड़क का नामकरण करने की घोषणा भी की गई। श्रद्धांजलि सभा में पूर्व विधान परिषद सदस्य काशीनाथ यादव, पूर्व विधायक उमाशंकर कुशवाहा, समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक यादव, कमलेश सिंह और रामदरश यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे। आयोजक दीपक यादव और जयहिंद यादव रहे।