फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: शौचालय के पास खुले गेट से चैंबर में गिरा मरीज

विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के 300 बेड नवनिर्मित के तीसरे मंजिल के शौचालय के पास चैंबर में लगा लोहे का गेट औ
विज्ञापन
गाजीपुर। शहर कोतवाली के गोराबाजार स्थित नवनिर्मित 300 बेड अस्पताल के तीसरे मंजिल पर भर्ती एक मरीज बुधवार की सुबह शौचालय जाने के दौरान लोहे के गेट लगे चैंबर के रास्ते से अचानक गिर गया। संयोग रहा कि फ्लोर पर लगे पर ग्रिल पर गिरने से वह बाल- बाल बच गया। हालांकि, उसके सिर, चेहरे और कमर में चोट आई। स्वास्थ्य कर्मियों ने अन्य लोगों की मदद से मरीज को बाहर निकालकर उपचार के लिए आपातकक्ष में लाया। जहां डॉक्टरों ने उपचार शुरू कर दिया। मरदह ब्लॉक के सराय मुबारक गांव निवासी शमशेर राम ने बताया कि 26 वर्षीय बेटे को टाइफाइड और बुखार की समस्या होने पर बीते 19 अक्तूबर को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचे थे।
विज्ञापन

बेटा नवनिर्मित 300 बेड के तीसरी मंजिल पर स्थित बेड नंबर 16 पर भर्ती था। जहां उसका उपचार चल रहा था। सुबह करीब 7 बजे बेटे को लेकर शौचालय के लिए गया था। वहां एक तरफ शौचालय था, जबकि दूसरी तरफ पांचवीं मंजिल से ग्राउंड फ्लोर तक बना चैंबर था। चैंबर के प्रवेश द्वार पर लोहे का गेट लगा है, लेकिन उसमें ताला बंद नहीं था। गेट केवल सटाकर रखा गया था। शौचालय में जाने के दौरान बेटे को गस्ती आ गईं, जिसके बाद वह लोहे के गेट के तरफ जा गिरा और गिरते ही गेट खुल गया वह नीचे चैंबर में गिर गया। बताया कि बेटे को गिरते देख वह चीखने- चिल्लाने लगे। आवाज सुनकर आसपास खड़े लोग और स्वास्थ्य कर्मी ग्राउंड फ्लोर पर शौचालय के चैंबर के पास पहुंचे और इसके बाद बेटे को बाहर निकालकर आपातकक्ष में पहुंचाया, जहां उसका इलाज शुरू किया गया। उसके सिर, चेहरे, हाथ और कमर में चोट लगी है। आरोप लगाया कि गेट में अगर ताला बंद रहता तो आज इस तरह का हादसा नहीं होता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें