फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: जाति, वर्ग और वैचारिक मतभेदों से ऊपर उठें

विज्ञापन
ककरहीं गांव के मां काली मंदिर में अशोक सिंघल और आरएसएस के द्वितीय सर संघचालक माधव सदाशिव गोलवलक
विज्ञापन
गाजीपुर। सैदपुर विकासखंड क्षेत्र के ककरहीं गांव के काली मंदिर परिसर में में शुक्रवार की रात विश्व हिंदू परिषद का 62वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर हिंदू समाज में एकजुटता और सामाजिक समरसता बनाए रखने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

जिला मंत्री राजकिशन जायसवाल ने कहा कि, विश्व हिंदू परिषद की स्थापना 29 अगस्त 1964 को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर हुई थी। समाज की सांस्कृतिक चेतना को मजबूत बनाए रखने के लिए सामाजिक समरसता और एकात्म भाव आवश्यक है।
उन्होंने लोगों से धार्मिक पहचान और सामाजिक सौहार्द के मुद्दों पर जागरूक रहने और जाति, वर्ग और वैचारिक मतभेदों से ऊपर उठकर आपसी एकजुटता अपनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

अंत में 27 सितंबर को अशोक सिंघल की 100वीं जयंती पर प्रस्तावित कार्यक्रमों की रूपरेखा भी प्रस्तुत की गई। इसके पूर्व भगवान कृष्ण, अशोक सिंघल और आरएसएस के द्वितीय सर संघचालक माधव सदाशिव गोलवलकर के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर औरर एकात्मकता मंत्र का पाठ कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया था।
इस मौके पर गोविंद यादव, जिला संयोजक बजरंग दल मोहित मिश्रा, विहिप के नगर अध्यक्ष कौशल श्रीहरि, लालजी यादव, ब्रिजेश पांडेय, अनुपम पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें