फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: पांच बाढ़ शरणालय और 11 चौकियां तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया। गंगा और कर्मनाशा नदी के जलस्तर में संभावित वृद्धि को देखते हुए तहसील प्रशासन ने बाढ़ से निपटने की तैयारी तेज कर दी है। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील गांवों को चिह्नित करने के साथ ही राहत और बचाव की कार्ययोजना तैयार कर ली गई है। संभावित बाढ़ के दौरान लोगों को तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए पांच बाढ़ शरणालय और 11 बाढ़ चौकियां तैयार की गई हैं। यहां चिकित्सकों समेत स्वास्थ्य कर्मियों की रोस्टरवार तैनाती की गई है। एसडीएम निधि ने बताया कि बाढ़ की स्थिति में विस्थापित लोगों के ठहरने और प्राथमिक उपचार के लिए जीवपुर, मलसा, डुहिया, रामपुर पट्टी सरनाम खां और दाउदपुर के विद्यालयों में पांच प्रमुख बाढ़ शरणालय बनाए गए हैं। वहीं चकमेदनी, जीवपुर, सब्बलपुर बाढ़, ताजपुर गायघाट, घुस्का, देवढ़ी, देवईथा, तियरी, मलसा, डुहिया और देवरिया राजभर बस्ती में 11 बाढ़ चौकियां स्थापित की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें