फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंगा नियंत्रण शस्त्रों का कराया गया अभ्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह ने शुक्रवार को पुलिस लाईन का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान परेड की सलामी भी ली। साथ ही रिक्रूट आरक्षियों को दंगा नियंत्रण शस्त्रों का अभ्यास भी कराया। साथ ही उनके इस्तेमाल की जानकारी भी दी गई।
विज्ञापन

एसपी का काफिला सुबह पुलिस लाईन स्थित परेड ग्राउंड पर पहुंचा। वहां परेड की सलामी लेने के साथ उन्होंने निरीक्षण भी किया। साथ ही पुलिस अधिकारियों एवं रिक्रूट आरक्षियों को दंगा नियंत्रण शस्त्रों का अभ्यास कराया। वहीं उन शस्त्रों के इस्तेमाल की जानकारी भी दी। इसके बाद एसपी ने आर्मरी और डायल 112 कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान वहां तैनात मातहतों से जानकारी भी ली। इसके अलावा पुलिस अस्पताल में उपलब्ध दवाईयों के बारे में जाना। साथ ही पुलिस कैंटीन, मेस, बैरक, एमटी शाखा, जीपी स्टोर, कर्मचारियों के लिए बने आवास का निरीक्षण किया। साथ ही मातहतों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें