फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: अभी तो लाल को भर पेट दूध भी नहीं पिला सकी..., मां नेहा की करूण क्रंदन हर कोई था गमगीन

विज्ञापन
विज्ञापन
दुबिहा। संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) में इंडोक्रान विभाग के आपरेशन थिएटर (ओटी) में लगी आग के चलते धुएं से करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के सद्दोपुर गांव निवासी बृजभूषण यादव के एक माह के पुत्र की सोमवार को मौत हो गई थी। नवजात के दिल में छिद्र होने की शिकायत पर उसका आपरेशन चल रहा था। परिजनों के रोने- बिलखने से गांव में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन

मंगलवार को क्षेत्रीय लेखपाल ने रिपोर्ट तैयार करने के बाद मुख्यमंत्री सहायता राशि के लिए रिपोर्ट तहसील के उच्चाधिकारियों को सौंप दी। वहीं, दरवाजे पर सांत्वना देने के लिए ग्रामीणों की भीड़ लगी हुई थी। बिलख रही मां की जुबान पर सिर्फ एक ही बात थी कि अभी तो अपने लाल को भर पेट दूध भी नहीं पिला सकी थी...। यह क्या हो गया मेरे लाल के साथ...। जिसे सुनकर वहां मौजूद लोगों का कलेजा फटा जा रहा था।
नवजात के दादा रामसुजान यादव ने बताया कि पुत्र वधू नेहा को बीते 16 नवंबर को प्रसव पीड़ा होने के बाद पास ही धर्मापुर स्थिति चिकित्सक के यहां ले जाया गया। जहां आपरेशन से बच्चा पैदा हुआ, लेकिन उसको सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। उसे उपचार के लिए बलिया स्थित डाॅक्टर को दिखाया गया, लेकिन फायदा नहीं होने पर मऊ ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने एसजीपीजीआई रेफर कर दिया। वहां ले जाने पर उसे इमरजेंसी में भर्ती करा दिया गया। चिकित्सकों ने बताया कि नवजात के दिल में छिद्र है। इसके बाद आपरेशन का डेट दे दिया गया। बीते 18 दिसंबर को सुबह दस बजे बच्चे को लेकर ओटी में चले गए, लेकिन थोड़ी ही देर में अस्पताल में आग लगने की सूचना पर सभी लोग भागने लगे। जब आग पर काबू पाया गया, तब हम लोगों को बुलाया गया और बताया गया कि नवजात की मौत हो गई है। इधर जानकारी होते ही परिजनों के रोने- बिलखने से गांव में चीख- पुकार मच गई।
विज्ञापन

दादी आशा देवी के बिलखने की आवाज वहां मौजूद लोगों को झकझोरकर रख दे रहा था। नवजात के पिता बृजभूषण यादव के दूसरे संतान के रूप में लड़का पैदा हुआ था। इसके पूर्व पांच वर्ष की पुत्री रिया यादव है। गांव के लोग परिजनों को ढांढस बधाने में जुटे रहे। क्षेत्रीय लेखपाल शराफत अली ने बताया कि मुख्यमंत्री सहायता राशि के लिए रिपोर्ट तैयार कर तहसील के उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें