लठ्ठूडीह। करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के कोकिलपुरा गांव के सामने मंगलवार को बाइक और कार की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए सीएचसी बाराचवर ले जाया गया।
हादसे में बलिया जनपद के चितबड़ागांव थाना के अख्तियारपुर गांव निवासी मुकेश कुमार यादव (23) गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक कार छोड़कर फरार हो गया। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि घायल का उपचार जिला अस्पताल चल रहा है। क्षतिग्रस्त बाइक और कार को थाने लाकर कार चालक को चिन्हित कर तलाश की जा रही है। संवाद