उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड मेडिकल एंड सेल्स रिप्रजेंटेटिव एसोसिएशन (यूपीयूएमएसआरए) के एक होटल में हुए सम्मेलन हक के लिए लड़ाई कानूनी लड़ाई लड़ने का ऐलान किया गया। बाद में एसोसिएशन का चुनाव हुआ।
राज्य पर्यवेक्षक मनोज शर्मा ने कहा कि प्रबंधन के हमले बढ़े हैं। दवा प्रतिनिधियों के लिए हक में कई कानून हैं। अपनी लड़ाई लड़ने के लिए इन कानूनों की मदद लेने की जरूरत है।
बगैर लामबंदी के लड़ाई संभव नहीं है। पूर्व सचिव राव विरेंद्र, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष अम्बिका दुबे, दुर्गेश श्रीवास्तव, डॉ. दिग्विजय सिंह, योगेंद्रनाथ पटेल, डॉ. डीपी सिंह, डॉ. राजेश सिंह,
डॉ. जेएस राय, डॉ. बीके सिंह, वंदना सिंह, वृंदा सिंह, मनोज राय, संतोष सिंह आदि मौजूद रहे। मयंक श्रीवास्तव ने धन्यवाद दिया। संचालन मो. अफजल ने किया।
यूपीयूएमएसआरए के चुनाव में मयंक श्रीवास्तव जिलाध्यक्ष, पीके सिंह उपाध्यक्ष, मो. अफजल जिला सचिव, आशीष राय सह सचिव, सौरभ पांडेय को कोषाध्यक्ष बनाए गए। एमपी राय, रविकांत तिवारी,
चंदन राय, आरपीएस यादव, संजय विश्वकर्मा, हरिशंकर गुप्ता सदस्य चुने गए।