फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: 99 मेंं से 51 परिषदीय विद्यालयों का पुनर्निर्माण पूरा, जल्द होगा हैंडओवर

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में 51 परिषदीय विद्यालयों का पुनर्निर्माण पूरा हो गया है। जांच के बाद जिलाधिकारी की ओर से अनुमोदन भी मिल गया है। जल्द ही बेसिक शिक्षा विभाग की तरफ से इन विद्यालय भवनों का हैंडओवर कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

जिले के विभिन्न विकासखंडों में जर्जर विद्यालय भवनों के ध्वस्त होने के बाद पठन-पाठन में दिक्कत हो रही थी। काफी समय से विद्यालयों के पुनर्निर्माण की जरूरत महसूस की जा रही थी।
इस क्रम में शासन की ओर से विभिन्न ब्लाॅकों में स्थित 99 विद्यालयों के पुनर्निर्माण के लिए जिले को 15 करोड़ 64 लाख से अधिक की धनराशि उपलब्ध कराई गई थी। इससे 94 प्राथमिक एवं पांच उच्च प्राथमिक विद्यालयों का पुनर्निर्माण कराया गया।
विज्ञापन

15 लाख 14 हजार की लागत से बने प्रत्येक प्राथमिक विद्यालय में दो-दो कमरे, एक कार्यालय, बारामदा एवं रैंप के साथ ही आंतरिक विद्युतीकरण का कार्य कराया गया है।
इसी तरह 28 लाख 22 हजार से हर उच्च प्राथमिक विद्यालय में चार-चार कमरे, एक कार्यालय, बारामदा, रैंप एवं आंतरिक विद्युतीकरण का काम हुआ है।
शिक्षा विभाग के अधिकारियों की माने तो 99 में से 51 विद्यालयों का पुनर्निर्माण पूरा हो गया है। निर्माण कार्यों की जांच और जिलाधिकारी की ओर से अनुमोदन भी मिल गया है। अब जल्द ही बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से उन्हें हैंडओवर कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें