गाजीपुर। यूसुफपुर-गाजीपुर सिटी रेलवे स्टेशन के बीच (पुल संख्या 72 ए, 57 ए, 62 एफ, 64 बी, 66 बी, 71बी एवं 44 ए ) आरसीसी बाॅक्स की लांचिंग का कार्य चलेगा। इसे लेकर सात ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन किया गया है।
नई दिल्ली से 2 दिसंबर को चलने वाली 12562 नई दिल्ली-जयनगर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग औड़िहार-मऊ-बलिया के रास्ते चलाई जाएगी। लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 2 दिसंबर को चलने वाली 11061 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-जयनगर एक्सप्रेस औड़िहार-मऊ-बलिया के रास्ते चलाई जाएगी। छपरा से 3 एवं 5 दिसंबर को चलने वाली 05135 छपरा-औड़िहार अनारक्षित विशेष गाड़ी फेफना-मऊ-औड़िहार के रास्ते चलाई जाएगी। बलिया से 3 दिसंबर को चलने वाली 11072 बलिया-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस फेफना-मऊ-औड़िहार के रास्ते चलाई जाएगी। बरौनी से 3 दिसंबर को चलने वाली 15231 बरौनी-गोडिया एक्सप्रेस औड़िहार-मऊ-बलिया के रास्ते चलाई जाएगी। सूरत से 2 दिसंबर को चलने वाली 09065 सूरत-छपरा विशेष गाड़ी औड़िहार-मऊ-बलिया के रास्ते चलाई जाएगी। नई दिल्ली से 2 दिसंबर को चलने वाली 22582 नई दिल्ली-बलिया विशेष गाड़ी औड़िहार-मऊ-बलिया के रास्ते चलाई जाएगी। यह जानकारी पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार की ओर से दी गई।