फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: तलवार नहीं 30 फीट के धनुष से युद्ध करेगा रावण

विज्ञापन
शहर के लंका मैदान स्थित हॉल में रावण के पूतले को अंतिम रूप लेता कारीगर। संवाद - फोटो : पीपी कमैचा के कसईपुर में ​​स्थित पानी की टंकी।
विज्ञापन
दशहरा के दिन इस बार रावण श्रीराम के साथ तलवार से नहीं बल्कि तीस फीट ऊंचे धनुष के साथ युद्ध करेगा, जो लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहेगा। पुतला बनाने में करीब 5 से 6 लाख रुपए की लागत आई है।
विज्ञापन

इसके अलावा 15 फीट ऊंचाई का कुंभकर्ण और मेघनाद का पुतला बनाया गया है, जिसका दहन बुधवार की शाम सात बजे के बाद रामलीला मंच से किया जाएगा। करीब 60 दिनों से रावण के 60 फीट ऊंचे पुतले का निर्माण रामलीला मैदान में करीब छह कारीगरों द्वारा किया जा रहा है।
अति प्राचीन रामलीला कमेटी, हरशिंकरी की ओर से तैयार कराए जा रहे रावण के पुतले में आधुनिक तकनीक का भी उपयोग किया गया है, जो इसे और भी खास बनाता है।
रावण का पुतला बनाने वाले कारीगर छोटे लाल प्रजापति ने बताया कि पिछले करीब 35 वर्ष से वह रावण का पुतले बना रहे हैं। इस बार छह कारीगरों की टीम ने 60 दिन रावण का पुतला तैयार किया है।
विज्ञापन

राम करेंगे रावण का वध, पुतला दहन करेंगे डीएम
अति प्राचीन रामलीला कमेटी, हरशिंकरी के मंत्री ओम प्रकाश तिवारी ऊर्फ बच्चा ने बताया कि रामलीला में रावण का वध राम करेंगे जबकि उसके पुतले का दहन इलेक्ट्रिक तीरों से किया जाएगा। डीएम और एसपी बटन दबाएंगे। बताया कि बटन दबाते ही विशालकाय पुतला लगा इलेक्ट्रिक हीटर जलने लगेगा और उसके ऊपर रखे बारूद से पुतला में आग लग जाएगी। ओम प्रकाश तिवारी ऊर्फ बच्चा ने बताया कि इस बार रावण के पुतला के मुख में माइक और स्पीकर लगाया गया हैं, जिससे रामलीला के दौरान संवाद अदायगी होगी। इसके अलावा पुतला के अंदर करीब 12 हजार रुपये के पटाखे भी लगाए गए है।

हाथी की बजाय क्रेन के सहारे खड़ा होगा रावण
ओम प्रकाश तिवारी ऊर्फ बच्चा ने बताया कि लंका स्थित रामलीला मैदान में करीब 450 वर्ष से विजयदशमी पर्व पर रावण के पुतला दहन की परंपरा चली आ रही है। पहले हरिशंकरी से हाथियों के माध्यम से रावण के पुतले को लाकर खड़ा किया जाता था। इसके बाद में ट्रैक्टर की मदद ली जाने लगी। इसके बाद पुतले को खड़ा करने के लिए ट्रैक्टर फिश्र जेसीबी और अब 60 फीट ऊंचे विशालकाय पुतले को खड़ा करने के लिए क्रेन का इस्तेमाल किया जा रहा है।
यूट्यूब पर होगा सजीव प्रसारण
कमेटी के मंत्री ओम प्रकाश तिवारी बच्चा के अनुसार, विजयादशमी के अवसर पर वंदे वाणी विनायको आदर्श राम लीला मंडल के कलाकार राम-रावण युद्ध और रावण दहन का सजीव मंचन करेंगे। भीड़ को देखते हुए, पूरे आयोजन का सीधा प्रसारण यूट्यूब पर भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें