फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: चार महीने से वितरित नहीं हो रहा था राशन, दिया धरना

विज्ञापन
ताजपुर मोलना गांव में कोटे की दुकान की जांच करते सप्लाई इंस्पेक्टर श्याम मोहन सिंह। संवाद
विज्ञापन
औड़िहार। सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के ताजपुर मोलना में ग्राम प्रधान व ग्रामीणों ने कोटेदार पर राशन न बांटने का आरोप लगाया।ग्रामीणों ने पंचायत भवन पर धरना शुरू कर दिया। सैकड़ों की संख्या में जुटी इस भीड़ ने उच्चाधिकारियों से शिकायत करने व राशन बंटवाने तक धरने पर डटे रहने की बात रखी। गांव के प्रधान प्रतिनिधि पप्पू ने इसकी सूचना ऊपर के अधिकारियों को दी। बृहस्पतिवार की शाम साढ़े सात बजे सैदपुर सप्लाई इंस्पेक्टर श्याम मोहन सिंह गांव पहुंचे। वह अपनी टीम के साथ कोटेदार के यहां भी पहुंचे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आरोपों के आधार पर वस्तु स्थिति को देखा जा रहा है जांच की जा रही है। वहीं ग्रामीणों से भी उन्होंने पूछताछ किया, जिसमें ग्रामीणों ने चार महीनों से राशन नहीं बांटने का आरोप लगाया और कहा कि कोटेदार रामवृक्ष यादव अंगूठा लगाने के बाद भी राशन नहीं देते थे। यहां तक आरोप लगाया गया कि सरकारी कांटा पर फर्जी बोरा रखकर वजन किया करते थे। सप्लाई इंस्पेक्टर श्याम मोहन सिंह ने कहां की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। इस प्रकार की अनियमितता व भ्रष्टाचार सिद्ध होने पर बिल्कुल भी रियायत नहीं बरती जाएगी। इस मौके पर राधिका, ऊषा, सीमा, मुराही, गुलजार, लल्लन,नीलम सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें