फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय किसान मोर्चा ने किया धरना-प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। राष्ट्रीय किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मुद्दों को लेकर सोमवार को सरजू पांडेय पार्क में धरना-प्रदर्शन किया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष राजनारायण मौर्या ने कहा कि कृषि कानून पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए पारित किए गए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आवश्यक वस्तु अधिनियम 2020 के माध्यम से सरकार पूंजीपतियों को अनाज की जमाखोरी करने की खुली छूट दे रही है। भारतीय खाद्य निगम को बंद करने की साजिश है। अगर निगम बंद हो गया तो देश भर के गांवों में कोटे की दुकान बंद हो जाएगी जिससे गरीब एवं मजदूर भुखमरी के कगार पर पहुंच जाएंगे। कहा कि किसानों की फसल के न्यूनतम समर्थन मूल्य की इस कानून में कहीं कोई गारंटी नहीं दी गई है। इसको लेकर पूरे देश के किसानों में आक्रोश है। चेतावनी दी कि किसान विरोधी कानून वापस नहीं लिए गए तो देशव्यापी जेल भरो आंदोलन किया जाएगा। धरना सभा में नौबत सिंह मौर्य, दिलीप कुमार गौतम, विजय, दुनिया राम, वीरदयाल. गजराज, पीयूष, बद्रीबाबू, रोहित शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें