फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अदा की रमजान के पहले जुमे की नमाज

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। मुस्लिम समुदाय के लिए पवित्र माने जाने वाले रमजान के मुबारक महीने में पहले जुमे की नमाज के दौरान मस्जिदों में शुक्रवार को रौनक रही। शहर की सभी प्रमुख मस्जिदों में जुमे की नमाज अकीदत के साथ अदा की गई। नमाज को लेकर सुबह से ही मस्जिदों के आसपास सफाई और सुरक्षा के बंदोबस्त किए गए थे। जुमे की नमाज के दौरान मस्जिदों में लोगों ने अमनचैन के साथ ही कोविड से निजात की दुआ भी की।
विज्ञापन

शुक्रवार को रमजान के पहले जुमे के कारण मस्जिदों में खूब हलचल रही। दोपहर के समय शहर की सभी प्रमुख मस्जिदों के साथ ही मुहल्लों में जुमे की नमाज अदा की गई। मस्जिद में की गई तकरीर में इमाम ने कहा कि रमजान अल्लाह का महीना है। इस्लाम की बुनियादी चीजों में यह महीना भी अहम स्थान रखता है। इसी महीने में कुरआन फाजिल हुआ। इसे शुक्र और सब्र का महीना भी कहा जाता है। इस महीने में खुदा का शुक्र अता करते हुए सब्र करना चाहिए। रोजा हर बुरी चीज से परहेजीगारी सिखाता है। रोजा रहम करना सिखाता है। यह महीना रहम करने वाले का है, और जिसने खुदा के बंदों पर रहम किया, उनकी खिदमत की, उसने खुदा को पाने का काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें