फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा समारोह : जनपद से अयोध्या के लिए चलेंगी छह बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के लिए रोडवेज डिपो की ओर से विशेष तैयारी की जा रही है। 22 जनवरी को रोडवेज डिपो से छह बसों का संचालन अयोध्या के लिए किया जाएगा। अयोध्या जाने वाली बसों को फूल-मालाओं से सजाया जाएगा। साथ ही रोडवेज डिपो की भी विशेष साज-सज्जा की जाएगी। शाम के बाद रोडवेज डिपो झालरों की रोशनी से दमकेगा।
विज्ञापन

22 को सुबह से ही बसों का परिचालन शुरू कर दिया जाएगा। यात्रियों की संख्या को देखते हुए 24 घंटे बस सेवा संचालन किया जाएगा। वहीं, अयोध्या जाने वाली विशेष छह बसों के अंदर भगवान राम का चित्र होगा। बसों को अंदर और बाहर पूरी तरह से सजाया जाएगा। बसों के अंदर रामधुन और भक्ति गीतों को बजाने के लिए बकायदे साउंड सिस्टम लगाया जाएगा। बसों की तरह 22 जनवरी को रोडवेज डिपो को भी विशेष तौर पर सजाया जाएगा।
विज्ञापन

22 जनवरी को अयोध्या के लिए चलने वाली बसों की विशेष साज-सज्जा की जाएगी। -बीके पांडेय, एआरएम रोडवेज डिपो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें