फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: राम आशीष राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में रेफरी बने

विज्ञापन
राम आशीष यादव। स्रोत- स्वयं - फोटो : samvad
विज्ञापन
खानपुर । क्षेत्र के रामकरन इंटर कॉलेज ईशोपुर के खेल अध्यापक एवं कुश्ती कोच राम आशीष यादव का चयन भारतीय कुश्ती संघ की ओर से आयोजित होने वाली अंडर-23 राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए रेफरी के रूप में किया गया है।
विज्ञापन

यह प्रतियोगिता 9 से 12 जुलाई तक हरियाणा के रोहतक स्थित महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में आयोजित होगी। राम आशीष वर्ष 2022 से भारतीय कुश्ती संघ की राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में रेफरी के रूप में सेवाएं दे रहे हैं।
वह 2018 से माध्यमिक शिक्षा विभाग में कार्यरत हैं और पांच बार के राष्ट्रीय पदक विजेता पहलवान भी हैं। वह जिले में कुश्ती खेल के विकास और नई प्रतिभाओं को तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
विज्ञापन

मूल रूप से वाराणसी जिले के बर्थरा खुर्द चौबेपुर निवासी राम आशीष ने बताया कि इससे पहले वर्ष 2025 में मेरठ में आयोजित नेशनल स्कूल गेम्स में टेक्निकल डायरेक्टर और वर्ष 2026 में बलिया में आयोजित नेशनल स्कूल गेम्स में भी टेक्निकल डायरेक्टर की जिम्मेदारी निभा चुके हैं।
इसके अलावा दो दर्जन से अधिक राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में टेक्निकल ऑफिशियल और कोच के रूप में अपनी सेवाएं दी हैं। रेफरी नियुक्त होने पर पूर्व एमएलसी डॉ. विजय यादव, डीआईओएस प्रकाश सिंह, क्रीड़ा अधिकारी देवीप्रसाद, प्रधानाचार्य सुनील विश्वकर्मा आदि ने उन्हें बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें