फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: ताइक्वांडो खिलाड़ी ऋषिता बनीं पुलिस उपनिरीक्षक

विज्ञापन
पुलिस उपनिरीक्षक (सब-इंस्पेक्टर) बनी अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी ऋषिता राय के साथ आईजी डॉ. - फोटो : samvad
विज्ञापन
औड़िहार। गौतम स्पोर्ट्स एकेडमी की होनहार ताइक्वांडो खिलाड़ी ऋषिता राय ने एक और उपलब्धि अपने नाम करते हुए उत्तर प्रदेश पुलिस में पुलिस उपनिरीक्षक (एसआई) के पद पर पदोन्नति प्राप्त की है। मंगलवार को लखनऊ रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) डॉ. प्रीतिंदर सिंह ने ऋषिता को वर्दी पर डबल स्टार लगाकर औपचारिक रूप से पुलिस उपनिरीक्षक पद की जिम्मेदारी सौंपते हुए सम्मानित किया।
विज्ञापन

एकेडमी के प्रबंध निदेशक अमित कुमार सिंह ने बताया कि ऋषिता की खेल प्रतिभा को देखते हुए वर्ष 2024 में उनका चयन उत्तर प्रदेश पुलिस में खेल कोटा के अंतर्गत कांस्टेबल पद पर हुआ था। इसके बाद वर्ष 2025 में उत्तराखंड में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेलों की ताइक्वांडो प्रतियोगिता में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए उन्होंने स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश को गौरवान्वित किया था। उनकी इस उपलब्धि पर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने लखनऊ में आयोजित सम्मान समारोह में उन्हें पुरस्कार राशि प्रदान की थी। सभी प्रशासनिक एवं औपचारिक प्रक्रिया पूरा होने के बाद ऋषिता को पुलिस कांस्टेबल से सीधे पुलिस उपनिरीक्षक (एसआई) के पद पर पदोन्नत किया गया है। उन्होंने बताया कि ऋषिता सैदपुर क्षेत्र के पिपनारा गांव निवासी अरविंद राय एवं रेनू की दूसरी संतान हैं। उनके बड़े भाई ऋषी भी अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी हैं तथा उत्तर प्रदेश पुलिस में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें