फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur: किसान नेता राकेश टिकैत बोले, 10 साल पहले ही मिल जाना चाहिए था चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न

Wed, 10 Apr 2024 05:12 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर

सार

Ghazipur News: गाजीपुर में किसान नेता राकेश सिंह टिकैट ने कहा कि हम सरकार की गलत नीतियों का विरोध करते रहेंगे। बिहार में मंडी व्यवस्था बंद कर दी गई है, वहां बाजार समिति है। बिहार को पूरा लेबर स्टेट बना गया गया है। सरकारें पूरे भारत को भी लेबर देश बनाना चाहती है।
विज्ञापन
राकेश सिंह टिकैत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश सिंह टिकैत ने कहा कि चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न दस वर्ष पहले देना चाहिए था। क्योंकि उनके जूनियरों को पहले ही यह सम्मान मिल चुका है। ऐसा लगता है सरकार ने ऐसा वोट लेने के बहाने किया है। 

विज्ञापन


यह बातें उन्होंने बुधवार को यूनियन के प्रदेश युवा संगठन के अध्यक्ष अनुज सिंह के क्षेत्र के कासिमाबाद तहसील क्षेत्र बहराइच स्थित आवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही।



उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार कुछ चुनिंदा उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए किसानों पर शिकंजा कस रही है। हम किसान के माल की लूट नहीं होने देंगे। हम सरकार की गलत नीतियों का विरोध करते रहेंगे। बिहार में मंडी व्यवस्था बंद कर दी गई है, वहां बाजार समिति है। बिहार को पूरा लेबर स्टेट बना गया गया है। सरकारें पूरे भारत को भी लेबर देश बनाना चाहती है। हम इसका विरोध करते रहेंगे।
विज्ञापन


किसान आंदोलन जो अभी भी चल रहा है उसके संबंध में कहा कि यह सरकार प्रायोजित आंदोलन है। यह आंदोलन पंजाब और वहां की जनता के साथ विशेष कर सिखों को बदनाम करने के लिए किया जा रहा है। यह आंदोलन सरकार के इशारे पर फूट डालो राज करो वाला आंदोलन है। हमारे संगठन से इस आंदोलन का कोई लेना-देना नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें