फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजीव गांधी ने देश के लिए दी कुर्बानी

Thu, 21 May 2015 11:36 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 24वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेस नेताओं ने जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किया। जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से तरफ से पार्टी उपाध्यक्ष परवेज अहमद खां के कपूरपुर स्थित आवास पर कार्यक्रम में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे ने कहा कि राजीव गांधी ने देश की एकता और अखंडता को बचाने के लिए कुर्बानी दी।
विज्ञापन



कहा किआज देश का जो भी विकास हुआ है, राजीव गांधी की देन है। उपाध्यक्ष अरविंद कुमार मिश्र ने कहा कि उनके पदचिह्नों पर चलना ही उनके प्रति श्रद्धांजलि होगी। सेवादल के अध्यक्ष हरवेंद्र यादव ने कहा कि वह सेवादल को पार्टी की रीढ़ मानते थे। बिना कांग्रेस के देश की मजबूती संभव नहीं है। इस मौके पर परवेज अहमद खां, पूर्व विधायक अवधेश राय शास्त्री, राजीव सिंह, चन्द्रशेखर शुक्ल, कामता प्रसाद गुप्त, रामप्रसाद राय, कौशलेंद्र नारायण सिंह, शेर खां, राधेश्याम सिंह, पंकज दुबे, नौनिहाल चौबे, हनुमान सिंह यादव आदि उपस्थित थे। संचालन उपाध्यक्ष परवेज अहमद खां ने किया।

उधर सरजू पांडेय पार्क में शहर कमेटी की तरफ से आतंक विरोधी दिवस के रूप में पुण्यतिथि मनाई गई। कमेटी के अध्यक्ष शफीक अहमद ने कहा कि राजीव गांधी ने देश की एकता और अखंडता के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिया। वरिष्ठ नेता डा. मारकंडेय सिंह ने कहा कि राजीव गांधी ने संचार क्रांति लाई और देश को 21वीं सदी में ले गए। पार्टी ने देश की राष्ट्रीय एकता और अखंडता के लिए बलिदान दिया है।
विज्ञापन


 जैनुल वशर स्मृति सेवा संस्थान की ओर से राजीव गांधी की पुण्यतिथि रजदेपुर कार्यालय में मनाई गई। इस दौरान संस्था के संयोजक बलिराम राय ने कहा कि वह आधुनिक भारत के शिल्पी थे। बद्री पांडेय ने कहा कि राजीव गांधी ने देश को तकनीकी रूप से विकसित किया। इस मौके पर इरफान वशर, यहिया खां, शमिउल्ला, इबातुल्लाह, संजय राय, हबीब, कालिका पाठक, सुनील राम, प्रेम सिंह, पूरनचंद, आनंद राय, अरविंद मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें